पलिया: भीरा कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को बस्तौली चौराहे से किया गिरफ्तार
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भीरा कोतवाली पुलिस ने आज गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे तो आरोपियों को बस्तौली चौराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों कुलदीप पांडे व अनुराग सक्सेना के खिलाफ भीरा कोतवाली में विधिक कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया है।