पलिया: संपूर्णा नगर थाना पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर एक आरोपी को आजाद नगर से किया गिरफ्तार
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संपूर्णा नगर थाना पुलिस ने आज एक आरोपी को आजाद नगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी हरजवंत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। संपूर्णा नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की है।