पलिया: पलिया कोतवाली क्षेत्र के लालपुर ढाका गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलिया कोतवाली क्षेत्र के लालपुर ढाका गांव में आज संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का पेड़ में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। पेड़ में शव लटका होने की सूचना स्थानिक ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खबर भेजे जाने तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।