पलिया: पलिया कोतवाली समेत विभिन्न थाना क्षेत्र में 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद का दो आरोपी गिरफ्तार
जिले में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर लगातार अवैध शराब को लेकर कार्यवाही की जा रही है। पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलिया कोतवाली समेत विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए हैं।