करनैलगंज: बीते दिन दुबहा बाजार में हुए विवाद के चलते SP ने की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष को भेजा पुलिस लाइन
कौड़िया बाजार थाना अंतर्गत दुबहा बाजार में बृहस्पतिवार को हुए विवाद के चलते पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार 10 बजे SP विनीत जायसवाल ने इस मामले में लापरवाही के आरोप में थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। दुर्गविजय सिंह का स्थानांतरण पुलिस लाइन कर कटरा बाजार थाने में तैनात अरविंद कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बनाया है।