करनैलगंज: थाना परसपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस, पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना परसपुर परिसर मे किया गया। जिसमें SP विनित जायसवाल ने CO के साथ समस्याओ को सुना। शनिवार 4 बजे SP विनित जायसवाल ने बताया कि कुल 11 प्रार्थना पत्र आए। जिनके निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व विभाग की टीम गठित कर गुणवत्तापूर्व निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं मौजूद फरियादियों को साइबर अपराध से बचाव हेतु जानकारी दी गई है।