करनैलगंज: आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर सड़क पार करते समय 4 वर्षीय मासूम बच्ची की हुई मौत
कौड़िया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर बनगाई गांव निवासी हसन मोहम्मद की चार वर्षीय मासूम बेटी सितारुन निशा की सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार 3 बजे SO दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर PM के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।