करनैलगंज: डीएम ने पसका मेला की तैयारियों को लेकर की बैठक, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
शुक्रवार 4 बजे जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में आगामी वाले पसका मेला की तैयारियों के संबंध में पसका कमेटी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों को समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने SDM करनैलगंज भारत भार्गव एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि पसका मेला शुरू होने से पहले सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाय।