करनैलगंज: दुबहा बाजार में होटल के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में कौड़िया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
दुबहा बाजार मे होटल के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद होने पर एक समुदाय के लोगो ने एक युवक को घर से खींचकर पीटा और लहूलुहान कर दिया था। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे शुक्रवार को तनाव फैल गया था। शनिवार 3 बजे SO ने बताया पीड़ित मंजेश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 4 आरोपियों को हिरासत मे लिया गया है और मौके पर शांति कायम है।