Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

➡️ ई टोकन पंजीकरण Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

23.8k views | Betul, Madhya Pradesh | Apr 25, 2026

MORE NEWS

➡️ जिला स्तरीय विशेष रोजगार मेले में 218 युवक-युवतियों ने कराया पंजीयन

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशन में 6 जून को जिला पंचायत सभाकक्ष बैतूल में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं प्रदान संस्था बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में ट्राइडेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड बुधनी द्वारा जिला स्तरीय विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल करना था।

रोजगार मेले में जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मेले के दौरान कुल 182 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीयन कराया गया, जिनमें महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी शामिल रहे। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कर उनकी पात्रता के अनुसार चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। प्रथम चरण में 86 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जबकि शेष पंजीकृत अभ्यर्थियों की साक्षात्कार प्रक्रिया आगामी सोमवार को पूर्ण की जाएगी।

चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चयनित अभ्यर्थियों का कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मेडिकल परीक्षण में उपयुक्त पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को ट्राइडेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, बुधनी में नियुक्ति प्रदान कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से जिले के युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध होगा।

रोजगार मेले के दौरान उपस्थित युवाओं को कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्यस्थल की सुविधाओं, वेतनमान, कार्य अवधि, पद की जिम्मेदारियों एवं भविष्य में उपलब्ध होने वाले विकास के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें रोजगार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

रोजगार मेले के दौरान ट्राइडेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, बुधनी द्वारा शीटिंग विभाग के लिए फ्रेशर अभ्यर्थियों की भर्ती की प्रक्रिया संचालित की गई। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 18 हजार प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई थी तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण रखी गई। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिदिन 08 घंटे की कार्य अवधि के अंतर्गत कंपनी में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे आयोजन न केवल बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बैतूल श्री सतीश पवार द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा रोजगार के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं आजीविका मिशन युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैतूल की जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीम, प्रदान संस्था, बैतूल के अधिकारी एवं कर्मचारी, ट्राइडेंट कंपनी के प्रतिनिधिगण तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित रहे। रोजगार मेले के सफल आयोजन में आजीविका मिशन एवं प्रदान संस्था के अधिकारियों - कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जिला स्तरीय विशेष रोजगार मेले में 218 युवक-युवतियों ने कराया पंजीयन कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशन में 6 जून को जिला पंचायत सभाकक्ष बैतूल में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं प्रदान संस्था बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में ट्राइडेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड बुधनी द्वारा जिला स्तरीय विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल करना था। रोजगार मेले में जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मेले के दौरान कुल 182 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीयन कराया गया, जिनमें महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी शामिल रहे। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कर उनकी पात्रता के अनुसार चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। प्रथम चरण में 86 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जबकि शेष पंजीकृत अभ्यर्थियों की साक्षात्कार प्रक्रिया आगामी सोमवार को पूर्ण की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चयनित अभ्यर्थियों का कंपनी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मेडिकल परीक्षण में उपयुक्त पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को ट्राइडेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, बुधनी में नियुक्ति प्रदान कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से जिले के युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध होगा। रोजगार मेले के दौरान उपस्थित युवाओं को कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्यस्थल की सुविधाओं, वेतनमान, कार्य अवधि, पद की जिम्मेदारियों एवं भविष्य में उपलब्ध होने वाले विकास के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें रोजगार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। रोजगार मेले के दौरान ट्राइडेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, बुधनी द्वारा शीटिंग विभाग के लिए फ्रेशर अभ्यर्थियों की भर्ती की प्रक्रिया संचालित की गई। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 18 हजार प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती हेतु अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई थी तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण रखी गई। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिदिन 08 घंटे की कार्य अवधि के अंतर्गत कंपनी में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे आयोजन न केवल बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बैतूल श्री सतीश पवार द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने तथा रोजगार के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं आजीविका मिशन युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैतूल की जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीम, प्रदान संस्था, बैतूल के अधिकारी एवं कर्मचारी, ट्राइडेंट कंपनी के प्रतिनिधिगण तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित रहे। रोजगार मेले के सफल आयोजन में आजीविका मिशन एवं प्रदान संस्था के अधिकारियों - कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

➡️ #विश्व_पर्यावरण_दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान

➡️ 50 पौधों का रोपण कर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न गतिविधियों के क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता एवं #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान के तहत पौधारोप  किया गया। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर में सघन साफ-सफाई अभियान चलाया तथा 50 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छता को प्रोत्साहित करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कलेक्ट्रेट परिसर में श्रम, कोषालय, खाद्य, सामाजिक न्याय, खाद्य सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तृप्ति पटेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर पालिका की टीम उपस्थित रही। सभी ने स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

Jansampark Madhya Pradesh 
#WED2026 #WorldEnvironmentDay
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #विश्व_पर्यावरण_दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान ➡️ 50 पौधों का रोपण कर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न गतिविधियों के क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता एवं #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान के तहत पौधारोप किया गया। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परिसर में सघन साफ-सफाई अभियान चलाया तथा 50 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छता को प्रोत्साहित करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कलेक्ट्रेट परिसर में श्रम, कोषालय, खाद्य, सामाजिक न्याय, खाद्य सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तृप्ति पटेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर पालिका की टीम उपस्थित रही। सभी ने स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। Jansampark Madhya Pradesh #WED2026 #WorldEnvironmentDay #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

➡️ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 325 मरीजों का किया उपचार

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से जिले में 20 स्वास्थ्य शिविर लगाने की प्राप्त स्वीकृति के परिपालन में 5 जून 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक घोडाडोंगरी श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उईके एवं सरपंच श्रीमती मीरा धुर्वे द्वारा किया गया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि शिविर में 325 मरीजो की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग चिकित्सक एमडी मेडिसिन, दंत रोग चिकित्सक  द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश परिहार, मुख्य खंड चिकित्सा अधिधकरी डॉ.एसके रघुवंशी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#HealthForAll 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 325 मरीजों का किया उपचार जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से जिले में 20 स्वास्थ्य शिविर लगाने की प्राप्त स्वीकृति के परिपालन में 5 जून 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक घोडाडोंगरी श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उईके एवं सरपंच श्रीमती मीरा धुर्वे द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि शिविर में 325 मरीजो की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग चिकित्सक एमडी मेडिसिन, दंत रोग चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश परिहार, मुख्य खंड चिकित्सा अधिधकरी डॉ.एसके रघुवंशी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #HealthForAll #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

➡️ #विश्व_पर्यावरण_दिवस:  जन अभियान परिषद ने जिले के 223 ग्रामों में पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां की आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिलेभर में पौधारोपण, वृक्ष पूजन, जल संगोष्ठी, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों, मेंटर्स तथा ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

जिले के विभिन्न विकासखंडों में कुल 110 ग्रामों में 879 पौधों का रोपण किया गया। विकासखंड बैतूल के 22 ग्रामों में 92 पौधे, आमला के 7 ग्रामों में 118 पौधे, आठनेर के 8 ग्रामों में 120 पौधे, भीमपुर के 9 ग्रामों में 145 पौधे, चिचोली के 8 ग्रामों में 120 पौधे, घोड़ाडोंगरी के 3 ग्रामों में 31 पौधे, शाहपुर क्षेत्र के 5 ग्रामों में 65 पौधे, प्रभातपट्टन के 31 ग्रामों में 36 पौधे, भैंसदेही के 13 ग्रामों में 117 पौधे तथा मुलताई के 7 ग्रामों में 35 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के साथ ही ग्रामों में वृक्ष पूजन, जल संरक्षण संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान, पर्यावरण संगोष्ठी एवं जनजागरूकता की अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, स्वच्छता तथा जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

विकासखंड बैतूल में जय गुरुदेव उत्थान संस्था, नगर विकास प्रस्फुटन समिति, अंश सेवा समिति एवं विभिन्न प्रस्फुटन समितियों द्वारा पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। भीमपुर, चिचोली, घोड़ाडोंगरी एवं शाहपुर क्षेत्र में नवांकुर संस्थाओं द्वारा पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। घोड़ाडोंगरी के बरेठा घाट में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रभातपट्टन के 40 से अधिक ग्रामों में पर्यावरण संगोष्ठी, वृक्ष पूजन एवं स्वच्छता अभियान संचालित किए गए। मुलताई, आमला, भैंसदेही एवं आठनेर विकासखंडों में भी पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम”, “स्वच्छ पर्यावरण-स्वस्थ जीवन” एवं “प्लास्टिक मुक्त भारत” का संदेश दिया

Jansampark Madhya Pradesh 
#WED2026 #WorldEnvironmentDay
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #विश्व_पर्यावरण_दिवस: जन अभियान परिषद ने जिले के 223 ग्रामों में पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां की आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिलेभर में पौधारोपण, वृक्ष पूजन, जल संगोष्ठी, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों, मेंटर्स तथा ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिले के विभिन्न विकासखंडों में कुल 110 ग्रामों में 879 पौधों का रोपण किया गया। विकासखंड बैतूल के 22 ग्रामों में 92 पौधे, आमला के 7 ग्रामों में 118 पौधे, आठनेर के 8 ग्रामों में 120 पौधे, भीमपुर के 9 ग्रामों में 145 पौधे, चिचोली के 8 ग्रामों में 120 पौधे, घोड़ाडोंगरी के 3 ग्रामों में 31 पौधे, शाहपुर क्षेत्र के 5 ग्रामों में 65 पौधे, प्रभातपट्टन के 31 ग्रामों में 36 पौधे, भैंसदेही के 13 ग्रामों में 117 पौधे तथा मुलताई के 7 ग्रामों में 35 पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के साथ ही ग्रामों में वृक्ष पूजन, जल संरक्षण संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान, पर्यावरण संगोष्ठी एवं जनजागरूकता की अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, स्वच्छता तथा जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विकासखंड बैतूल में जय गुरुदेव उत्थान संस्था, नगर विकास प्रस्फुटन समिति, अंश सेवा समिति एवं विभिन्न प्रस्फुटन समितियों द्वारा पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। भीमपुर, चिचोली, घोड़ाडोंगरी एवं शाहपुर क्षेत्र में नवांकुर संस्थाओं द्वारा पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। घोड़ाडोंगरी के बरेठा घाट में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रभातपट्टन के 40 से अधिक ग्रामों में पर्यावरण संगोष्ठी, वृक्ष पूजन एवं स्वच्छता अभियान संचालित किए गए। मुलताई, आमला, भैंसदेही एवं आठनेर विकासखंडों में भी पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम”, “स्वच्छ पर्यावरण-स्वस्थ जीवन” एवं “प्लास्टिक मुक्त भारत” का संदेश दिया Jansampark Madhya Pradesh #WED2026 #WorldEnvironmentDay #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

➡️ उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का बैतूल आगमन, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

उप मुख्यमंत्री एवं योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा अल्प प्रवास पर बैतूल पहुंचे। सर्किट हाउस में कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का बैतूल आगमन, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत उप मुख्यमंत्री एवं योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा अल्प प्रवास पर बैतूल पहुंचे। सर्किट हाउस में कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

➡️ ई टोकन पंजीकरण Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul - Betul News