सोरांव: मऊआइमा इलाके के पिलखुआ गांव के समीप बिजली के हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ा युवक, समझाने-बुझाने में जुटी पुलिस
मऊआइमा थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव में मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे एक युवक बिजली के हाई वोल्टेज टॉवर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने बुझाने में जुटी रही। लेकिन युवक किसी से बात करने को तैयार नहीं हो रहा है। हालांकि अभी युवक की पहचान और कारण नहीं पता चला है।