गुना नगर: जिले में कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन, 112 किसानों पर ₹4 लाख का जुर्माना
गुना जिले में खेतों में गेहूं की नरवाई जलाने वाले 112 किसानों पर प्रशासन ने लगभग चार लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। 18 अप्रैल को जनसंपर्क विभाग ने बताया, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। नरवाई जलाने की घटनाओ की जानकारी सैटेलाइट मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रतिदिन जिला प्रशासन को मिल रही है।