बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने गोंडा आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं
12 मार्च बुधवार को 10 बजे सदर विधायक पलटू राम ने गोंडा स्थित आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे सदर विधायक ने कहा लोगों की समस्याओं का निस्तारण मेरी प्राथमिकता है।