यातायात थाने के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान, 30 वाहनों के चालान करकर बसूला 12 हजार का जुर्माना
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने आज रविवार दोपहर 1 बजे तक जिला जेल स्थित यातायात थाना के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, मोटीफाई साइलेंसर, वाहन संबंधी दस्तावेजों के अभाव तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी बलवीर सिंह मार्को ने बताया कि दोपहिया वाहनों और ऑटो चालकों सहित करीब 30 वाहनों के चालान काटे गए।
इस कार्रवाई में लगभग 12000 हजार का जुर्माना वसूल किया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी गई।
Damoh, Damoh | Jul 12, 2026