रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र की शिक्षा व्यवस्था में किए गए नवाचार को मिली राष्ट्रीय पहचान, नई दिल्ली में बीएसए सोनभद्र हुए सम्मानित
निपुण भारत अनुश्रवण डैशबोर्ड की अभिनव पहल को एनआईईपीए ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है,नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में 22 राज्यों और UTs से चुने गए 84 शिक्षा अधिकारियों को सम्मान मिला, जिसमें सोनभद्र भी शामिल रहा,निपुण डैशबोर्ड के जरिए बच्चों के पढ़ाई के स्तर,स्कूलों की प्रगति और कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर सुधार की निगरानी की जाती है।