चंदवारा: अनुशासनहीनता के आरोप में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित
कोडरमा जिले के पुलिस कप्तान कुमार शिवाशिष ने अनुशासनहीनता के आरोप में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार को निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के बाद चंदवारा थाना की कमान कोडरमा थाना में पदस्थापित एसआई धनेश्वर कुमार को सौंपी गई है। उन्हें नया थाना प्रभारी बनाया गया है।