कुमारखंड: कुमारखंड ब्लॉक परिसर में जल मीनार बंद, प्यास बुझाने के लिए नहीं मिल रहा एक बूंद भी पानी
कुमारखंड प्रखंड परिसर में बने लाखों रुपया के जल मीनार बनने के बाद भी आम लोगो को प्यास बुझाने के एक बूंद पानी नहीं मिलता। वर्षो से बने जल मीनार सोभा की वस्तु बनी हुई है। कार्य एजेंसी द्वारा हर वर्ष रंग रोगन समेत अन्य कार्य के लिए विभाग से लाखो रुपया का उठाव कर विभाग और सरकार को को चुना लगा रहे है।