कुमारखंड: सिकरहटी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार महिला गिरी, घायल होने पर अस्पताल रेफर
कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी पैट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को रात करीब साढ़े सात बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।