कुमारखंड: अंचल कार्यालय कुमारखंड में जनता दरबार का आयोजन, पाँच में से तीन मामलों का निष्पादन
कुमारखंड अंचल कार्यालय में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे से तीन बजे तक जनता दरबार का आयोजन सीओ आकांक्षा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जनता दरबार में जमीन से संबंधित पांच आवेदन प्राप्त हुए । सीओ ने दोनों पक्ष के फरियादी के कागजात का बारी बारी से अवलोकन कर तीन मामले का दोनो फरियादी के मौजूदगी में निष्पादन किया।