Public App Logo
SMS News Bureau Biramitrapur Report By: Bablu Sahu #ब्राह्मणमारा_बस्ती_में_बिजली_तार_चोरी_का_भंडाफोड़_3_आरोपी_पकड़े_गए_1फरार बीरमित्रपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणमारा बस्ती में बीती रात बिजली तार चोरी करते समय ग्रामीणों ने 3 संदिग्ध चोरों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी टेम्पो में बिजली तार लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान तीनों के घायल होने की भी जानकारी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में बिजली तार के साथ एक बाइक भी जब्त की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पहले भी बिजली तार चोरी की शिकायतें सामने आती रही थीं। ग्रामीण कई दिनों से नजर रख रहे थे, जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। बिजली विभाग की ओर से शंकर प्रधान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी श्रीराम प्रसाद नाग की निगरानी में विभत्स प्रधान मामले की जांच कर रहे हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है। - Sundargarh Town News