पोड़ैयाहाट: फसिया डेंगाल के फैजानुल्लाह ने मुंह से लिखकर झारखंड बोर्ड परीक्षा में टॉप किया
बीमारी के कारण फैजानुल्लाह के हाथ ने काम करना बंद कर दिया था तब इस बच्चे ने मुंह से लिखना शुरू कर दिया।खुद पर भरोसा करने की शक्ति,हौसलों की ताकत,आत्म विश्वास,कड़ी मेहनत,माता पिता और गुरु के साथ ने फसिया डेंगाल के फैजानुल्लाह को बोर्ड परीक्षा 2026 में न सिर्फ गोड्डा बल्कि पूरे झारखंड में सुपर टॉप साबित हुआ है।