किशनगंज: रामगढ़ में कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मौके पर मचा हड़कंप
रामगढ में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। कुएं में शव दिखाई देने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।