कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने ‘सेवा संकल्प’ के तहत आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान के सफल संचालन के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
इसी क्रम में उत्तम सिंह रंधावा और सनी सिंह को सेवा सेतु अभियान का कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी का पूरी सक्रियता, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए सेवा सेतु अभियान को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
#korba #chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #bjp #alpsankhyakmorcha
Korba, Korba | Sep 16, 2026