अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में कुत्ते को भगाने पर बवाल, महिला को डंडों से पीटा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
न्यूरिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव गिद्यौर में महिला को गांव के ही छत्रपाल और उसके बेटे विकास ने डंडे से पीट दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ते को भगाने की बात पर दोनों नाराज़ हो गए थे। मारपीट में महिला के सिर और हाथ में चोट आई है।