मड़ावरा: मड़ावरा के ब्लाक कार्यालय के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
मड़ावरा के ब्लाक कार्यालय के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुवह10 बजे भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयन्ती धूमधाम से मनाई।इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीमराव अंबेडकर के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया पश्चात पुष्प अर्पित किये।इसके बाद सभा आयोजित की गयी जिसमे भारत रत्न भीमराव अंबेडकर के योगदान पर चर्चा की गई।