◆◆ *विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु भू-अर्जन एवं कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित*
छपरा, 13 जून 2026
◆ जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया एवं कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
◆ बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अभियंता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
◆ बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकासात्मक परियोजनाओं में भू-अर्जन से संबंधित लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि परियोजनाओं का कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सके।
◆ सड़क निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एकमा-डुमाईगढ़ पथ, एकमा-मशरख पथ तथा छपरा बाईपास से मेडिकल कॉलेज पथ परियोजना में भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा अधिसूचना निर्गत हो चुके मामलों में रैयतों को मुआवजा भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
◆ गरखा बाईपास एवं परसा बाईपास परियोजनाओं के लिए रैयतों के वाउचर प्राप्त करने एवं दस्तावेज संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया। ◆ संबंधित अंचल कार्यालयों में भू-अर्जन मामलों के निष्पादन हेतु सिंगल विंडो हेल्प डेस्क स्थापित करने को कहा गया ताकि रैयतों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर मुआवजा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
◆ अमनौर बाईपास परियोजना में मुआवजा भुगतान की गति बढ़ाने तथा इसकी दैनिक निगरानी करने का निर्देश डीसीएलआर मढ़ौरा को दिया गया। गोल्डेनगंज आरओबी परियोजना में शेष रैयतों को मुआवजा भुगतान शीघ्र पूरा करने तथा रिविलगंज-बिसुनपुरा बाईपास परियोजना में भू-अर्जन प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया गया।
◆ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की परियोजनाओं की समीक्षा में बाकरपुर-मानिकपुर पथ परियोजना के लंबित रैयतों से आवश्यक दस्तावेज एवं वाउचर प्राप्त कर मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश अंचलाधिकारी सोनपुर एवं दरियापुर को दिया गया। ◆ शेरपुर-दिघवारा रिंग रोड परियोजना में संरचनाओं के मुआवजा भुगतान को प्राथमिकता देने तथा लंबित वाउचर प्राप्त कर भुगतान प्रक्रिया तेज करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। रामजानकी पथ परियोजना में भी भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
◆ जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक परियोजना के लिए विशेष भू-अर्जन शिविर आयोजित किए जाएं, जिनमें संबंधित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी अंचलाधिकारियों को भू-अर्जन से संबंधित लंबित मामलों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
◆ ग्रामीण विकास विभाग को अनुरक्षण अवधि की सभी सड़कों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इस सूची के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा सड़कों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की सड़कवार सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाएगी।
◆ छपरा डबल डेकर परियोजना के अंतर्गत नगरपालिका चौक से मौना चौक तक सड़क निर्माण कार्य 15 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस खंड में मानसून पूर्व नाला निर्माण कार्य पूरा करने तथा मौना चौक से मेवालाल चौक तक अस्थायी कच्चा नाला निर्माण एवं पर्याप्त संख्या में पंप लगाने का निर्देश भी दिया गया।
◆ बुडको को नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा मौना चौक के दोनों ओर निर्मित नालों के जल निकास को सुचारु बनाए रखने के लिए उच्च क्षमता के पंप लगाने का निर्देश दिया गया।
◆ भवन निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कार्य प्रगति में बाधक समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा गया।
◆ बाढ़ नियंत्रण विभाग की समीक्षा के दौरान सभी चल रही बाढ़ सुरक्षा योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा हैजलपुर एवं सबलपुर में चल रहे कार्यों में अतिरिक्त संसाधन लगाकर तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
◆ LAEO एवं नहर प्रमंडल के पदाधिकारियों को भी अपने कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।
◆ जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
◆ बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला योजना पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, नहर प्रमंडल, पीएचईडी, परियोजना निदेशक बुडको, पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
#DevelopmentProjects
#LandAcquisition
#ReviewMeeting
#DM
#saran
#chapra
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 13, 2026