उज्जैन ग्रामीण: होटल-ढाबों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आबकारी का शिकंजा: 15.14 बल्क लीटर मदिरा, 800 किलो महुआ लहान जब्त, 7 गिरफ्तार
उज्जैन में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन... ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मदिरा का विक्रय करने वालों में मचा हड़कंप। आबकारी की अलग-अलग टीमों ने होटल-ढाबों पर कार्रवाई के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के आदेशानुसार, सहायक आयुक्त आबकारी निधि जैन के निर्देशन में और कंट्रोलर मुकेश रंदा के मार्गदर्शन