करहल थाना क्षेत्र के नगला मनफूल निवासी सुनील पुत्र रमेश चंद्र ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि मामूली कहासुनी होने पर दबंगों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।