अरवल: महुआ बाग में रामनवमी कमेटी द्वारा आयोजित रासलीला में मीरा के भक्ति भाव का प्रदर्शन
Arwal, Arwal | Apr 3, 2025 लगातार पांच दिनों से रामनवमी कमेटी महुआ बाग द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के महुआ बाग में भक्ति मय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसके तहत गुरुवार शाम 8:00 बजे रासलीला के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त मीराबाई की चरित्र का चित्रण किया गया। कलाकारों ने मीराबाई के भक्ति भाव का साक्षात चित्रण करते हुए भगवान श्री कृष्ण के प्रति उनके समर्पण को प्रदर्शित किया।