अरवल: छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Arwal, Arwal | Apr 3, 2025 गुरुवार दोपहर 3:00 बजे निजी होटल अरवल में छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने की। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज कुशल शासक और बहादुर योद्धा थे, जिनकी शौर्य गाथा इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। उनकी वीरता न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणादायक है।