अरवल: सोन नदी पर छठ पूजा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने किया निरीक्षण
Arwal, Arwal | Apr 3, 2025 गुरुवार शाम 5:30 बजे जनकपुर धाम सोन नदी घाट के अलावा अन्य घाटों पर छठ पूजा के दौरान सोन नदी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने छठ घाटों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।