अरवल: बैदराबाद स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन
Arwal, Arwal | Apr 3, 2025 गुरुवार शाम4:00 बजे बैदराबाद भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आगामी 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की रणनीति बनाई गई। 7-12 अप्रैल के बीच "गांव चलो अभियान" और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र मौजूद रहे