संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान जारी, अब तक 24 ग्रामों में पहुंचा कलश रथ
..
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा का आयोजन निरंतर जारी है। अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक जिले के 24 ग्रामों में कलश रथ पहुंच चुका है।
इसी क्रम में बुधवार 26 अगस्त को सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के लटेरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बलरामपुर, मुरवास, मूडरा सागर और मदागन में आयोजित कार्यक्रमों में कलश रथ पहुंचा। इन ग्रामों में ग्रामीणों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कलश रथ का स्वागत किया गया। कार्यक्रमों में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला गया।
कलश यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक एकता, समानता, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं, युवा एवं जनप्रतिनिधि सहभागिता कर रहे हैं। लटेरी जनपद पंचायत मुख्यालय में कार्यक्रम के उपरांत कलश रथ का रात्रि विश्राम होगा। इसके साथ ही अभियान की आगामी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। अभियान के माध्यम से संत रविदास महाराज के समरसता और समानता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के विभिन्न ग्रामों में कलश रथ के पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है। अभियान के आगामी चरण में भी जिले के अन्य ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। #Vidisha
Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 26, 2026