सरैया: जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आपसी विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली
जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार करीब सुबह 6:00 बजे खैरा चौक के समीप आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने अपने चाचा को गोली मार दी। गोली लगने से नागेश्वर ठाकुर उर्फ नागा ठाकुर उम्र लगभग45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।