आबू रोड: आबूरोड के गांधीनगर राजकीय विद्यालय में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित, 210 विद्यार्थियों को किया जागरूक
आबूरोड में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत कालिका पेट्रोलियम यूनिट, की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधीनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल सुलोचना, सुंदर और कमला ने 210 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।