उनियारा: उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच और वार्ड पंचों की निकाली गई लाटरी
Uniara, Tonk | Sep 24, 2026 पंचायतराज चुनाव को लेकर उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र की 45 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंचों के लिए लाटरी उपखंड अधिकारी सुमन गुर्जर के निर्देशन में निकाली गई। पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच के पद के लिए लाटरी निकलने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। सरपंच पद के लिए दावेदार सामने आने लगे हैं।