भितरवार: कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आंतरी उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आंतरी उपार्जन केंद्र पर किसानों द्वारा लाए गए गेहूं की क्वालिटी देखी। उपार्जन केंद्र पर कार्य करने वाले हम्माल एवं वहां आने वाले किसान भाइयों के लिए व्यवस्था के निर्देश दिए। शासन के निर्देश अनुसार खरीद के स्लॉट बुकिंग में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी गई।