कुंडा: बाघराय थाने का एसपी सतपाल अंतिल ने किया औचक निरीक्षण, CCTNS और महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा की
एसपी सतपाल अंतिल ने रविवार को बाघराय थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह थाना कार्यालय,CCTNS,महिला हेल्प डेस्क आदि के कार्यों की समीक्षा की गई। एसपी ने थाना परिसर में भ्रमणशील रहकर थाने के मूलभूत व्यवस्थाओं और साफ-सफाई को चेक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये।