कानपुर: बिठूर के रामधाम चौराहे पर दो पक्षों के मारपीट मामले को लेकर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने दी जानकारी
थाना बिठूर क्षेत्र के रामधाम चौराहा पर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच आपसी मारपीट की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचेअपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम में बुधवार रात 10:00 बजे जानकारी देते हुए बताया घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।