कानपुर: बाबूपुरवा में कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला घायल, ई-रिक्शा चालक को महिला ने जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल
बाबू पुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार शाम 8:00 बजे एक कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ई रिक्शा का एक हिस्सा ऊपर उठ गया और ई रिक्शा में सवार एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई।वही ई रिक्शा में बैठी दूसरी महिला ने उतरकर ई रिक्शा चालक को कई थप्पड़ मार दिए। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।