कानपुर: फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, आग की लपटें 25 फीट तक ऊंची उठीं
फजलगंज थाना क्षेत्र स्थित खन्ना केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम 7:00 बजे अचानक आग लग गई।आग की तेजी को देखते हुए कर्मचारी बाहर निकले और केमिकल से भरे ड्रम को स्थानीय लोगों की मदद से हटाया। आग लगने से 25 फीट ऊँची लपटे उठने लगे सूचना मिलते फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।