कानपुर: भारतीय कृषि उत्पादन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बैठक की, एक देश एक चुनाव के लिए देशव्यापी अभियान की घोषणा
भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार 5 बजे नौबस्ता गल्ला मंडी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें "एक देश एक चुनाव" के समर्थन में देशव्यापी अभियान की घोषणा की गई। इस अभियान के तहत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और चुनाव आयोग को समर्थन पत्र ई-मेल किए जाएंगे।