कानपुर: कानपुर कचहरी परिसर में वकीलों के चेंबर में लगी अचानक आग
कानपुर कचहरी परिसर में वकीलों के चेंबर के पास अचानक आग लग गई।फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फायर विभाग के अधिकारी दीपक शर्मा ने बुधवार 6 बजे बताया कि, मिनी कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही टीम को रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।