सहजनवा: पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत जाल्हेपार में स्थित कालिका मंदिर के पुजारी की सर्पदंश से हुई मौत
सहजनवां तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत व पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत जाल्हेपार निवासी नंदलाल यादव उम्र लगभग 65 वर्ष की शुक्रवार देर रात को सर्प काटने से मौत हो गई। सर्प काटने की जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल इलाज कराने के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।