सहजनवा: सहजनवा में बिजली विभाग का मेगा कैंप: उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान, सैकड़ों ने कराया पंजीकरण
गोरखपुर के सहजनवा डिवीजन कार्यालय परिसर, गीडा सेक्टर 13 में शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा मेगा समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। कैंप में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने अपनी विभिन्न बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए पंजीकरण कराया।