हज़ारीबाग: पसई में विधायक प्रदीप प्रसाद ने पैक्स धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया उद्घाटन
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने पसई गांव में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पैक्स - धान अधिप्राप्ति केन्द्र) का उद्घाटन किया। यह केंद्र क्षेत्रीय किसानों और ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को सशक्त करने के उद्देश्य से खोला गया है। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और विधायक जी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।