हज़ारीबाग: हजारीबाग में हाई सिक्यूरिटी स्पेशल जेल का निर्माण कार्य शुरू हुआ
हजारीबाग अंग्रेजो के जमाने में देश स्तर पर लोग हजारीबाग को यहां के केंद्रीय कारा और यूरोपियन जेल के कारण जानते और पहचानते थे। यहां कई स्वतंत्रता सेनानी से लेकर कालांतर में कई उग्रवादी और आंतकी रखे गए हैं। अब आने वाले दिनों में हजारीबाग जल्द ही जेल नगरी के रूप में जाना जाएगा। यहां पर हाई सिक्यूरिटी स्पेशल जेल के साथ चार अन्य कारा हो जाएंगे।