हज़ारीबाग: लारा में समाजसेवी अनूप भाई के नेतृत्व में हुई बैठक, झारखंड से कोयलांचल को अलग राज्य बनाने की मांग
हजारीबाग लारा में समाजसेवी अनूप भाई के नेतृत्व में एक बैठक हुई। बैठक में कई विषयों पर चर्चा के बाद सर्वसमिति से एक नया संगठन कोयलांचल संघर्ष समिति बनाया गया। बैठक में अनूप भाई ने कहा कि हमारे पूर्वजों के समय से हमारा क्षेत्र रामगढ़ राज्य के नाम से जाना जाता आया है,जो बिहार से कट कर झारखंड राज्य बना,जिसे रामगढ़ राज्य बनना चाहिए पर ऐसा नहीं हुआ।