हज़ारीबाग: बिजली कटौती से लोग परेशान, कारोबार भी प्रभावित
हजारीबाग लाखे और नूतन नगर के इलाके नगर निगम के अंदर आते हैं। यहां के निवासी शहरी क्षेत्र में रहने का टैक्स देते हैं लेकिन बिजली विभाग आज भी उन्हें ग्रामीण इलाकों में रख रहा है। इसका खामियाजा क्षेत्र के 10 हजार से अधिक लोग झेल रहे हैं। बिजली विभाग ने इस क्षेत्र के लोगों को ग्रामीण इलाके से जोड़ दिया है। ऐसे में यहां इतनी बिजली कट रही है।