हज़ारीबाग: बसरिया चौपारण के अंशु महिला मंडल द्वारा पीडीएस दुकानदार से दो दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया
हजारीबाग जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने रविवार 2 बजे बसरिया चौपारण के अंशु महिला मंडल द्वारा अनाज गबन मामले में दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।समय पर स्पष्टीकरण नहीं मिलने की स्थिति में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम उल्लंघन के लिए निलंबित करते हुए अनुज्ञप्ति रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी।